
जैन मुनि पर हमले के विरोध में आक्रोशित हुआ समाज
आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई एवं जैन मुनियों के सुरक्षा की मांग
जगदलपुर, 02 जनवरी। भारतवर्ष के गुजरात स्थित प्रमुख जैन तीर्थ गिरनारजी पर्वत पर कल देर शाम असामाजिक तत्वों द्वारा जैन मुनि श्री प्रबलसागरजी पर हुए हमले के विरोध में समूचे बस्तर के जैन धर्मावलम्बियों में आक्रोश गहरा गया है। हमलावरों पर कड़ी कार्रवाई एवं जैन मुनियों की सुरक्षा की मांग को लेकर बस्तर संभाग जैन समाज द्वारा आज एक आपात बैठक आयोजित कर हमले की तीव्र भत्र्सना की गयी।
जैन समाज के महामंत्री सुधीर जैन ने बताया कि बैठक में उपस्थित समाज के पदाधिकारियों एवं अन्य वरिष्ठ सैकड़ों सदस्यों ने मांग की, कि यदि शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर, उन पर कठोर कार्रवाई नहीं की गयी तो बस्तर संभाग के सभी जैन धर्मावलम्बी धरना प्रदर्शन कर अपना विरोध प्रकट करेंगे।
बैठक में प्रमुख रूप से समाज के अध्यक्ष राकेश मोदी, उपाध्यक्ष शिखर जैन, महामंत्री सुधीर जैन, सहमंत्री राजेश जैन, कोषाध्यक्ष शिखरचंद जैन, सहकोषाध्यक्ष मुकेश चैधरी, समाज के संरक्षक संतोष जैन, ऋषभ जैन, राजकुमार मोदी, राजकुमार जैन, शीलचंद जैन, नरेंद्र जैन, जयंचद जैन, भगवान दास जैन, गुलाबचंद जैन, अशोक जैन, अशोक मामा, युवा मंडल के पदाधिकारी अनूप जैन, अमित जैन, संदीप जैन, विकास जैन, महिला मंडल के पदाधिकारी श्रीमती रमादेवी जैन, श्रीमती सरला जैन एवं श्रीमती आशादेवी जैन समेत सैकड़ों सदस्य उपस्थित थे।